Share Market Today: दो दिनों की मुनाफावसूली के बाद आज 4 जनवरी को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स जहां 490 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 21,650 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजारों के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी दिखी। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.49% और 1.04% बढ़कर बंद हुए। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में मामलू गिरावट को छोड़ दें तो, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज निवेशकों को पैसा बनाया।
कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 490.97 अंक या 0.69% बढ़कर 71,356.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 141.25 अंक या 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹3.35 लाख करोड़ कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 4.44% की तेजी रही। इसके बादएनटीपीसी (NTPC), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.27% से लेकर 3.51 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयर 0.73% से लेकर 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,568 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,941 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,568 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,262 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 111 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 480 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 11 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।