PPF Scheme Latest Update: केंद्र सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रहा है, जिसमें निवेश कर आप लंबे समय में एक बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। ये बड़ा फंड आपके रिटायरमेंट, बच्चों की शादी, बच्चों की हायर एजुकेशन, घर लेने आदि के काम आ सकता है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) भी लंबे समय में निवेश के लिए बना ऐसा ही ऑप्शन है। आप इसमें सही समय और समझदारी से निवेश कर 1 करोड़ रुपये तक का फंड बना सकते हैं। अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करते हैं तो ये तारीख आपके लिए अहम है।
इस तारीख से पहले जमा करने की करें कोशिश
अगर आप हर महीने की 5 तारीख को ध्यान में रखकर पैसा निवेश करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपको महीने की 5 तारीख को पैसा जमा करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते। तो उस महीने का ब्याज आपको नहीं दिया जाता है।
पीपीएफ में आप एक साल में 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं और अगर आप यह रकम 20 अप्रैल को पीपीएफ खाते में जमा करते हैं तो इस साल के दौरान आपको केवल 11 महीने तक ही ब्याज मिलेगा, लेकिन अगर आप यह रकम 5 अप्रैल को जमा करते हैं तो आपको 10,650 रुपये का फायदा होगा।
पीपीएफ में 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। महीने की 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख के बीच जो भी मिनिमम बैलेंस रहता है, उस पर उसी महीने ब्याज जुड़ जाता है। महीने की 5 तारीख के बाद जो भी पैसा जमा किया जाएगा उस पर अगले महीने से ब्याज मिलेगा। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में एक व्यक्ति केवल एक बार ही खाता खोल सकता है। वहीं, 12 दिसंबर 2019 के बाद खोले गए एक से अधिक पीपीएफ खाते बंद कर दिए जाएंगे और कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कई पीपीएफ खातों के विलय यानी जोड़ने पर भी रोक है।