राजेश शर्मा ने अपनी पोती आकांक्षा के जन्म के बाद से ही उसके हायर स्टडी के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। 65 साल के शर्मा ने इसके लिए सिप से निवेश करना शुरू किया। उन्हें इस बात का अहसास था कि पढ़ाई खासकर हायर स्टडी पर आने वाला खर्च तेजी से बढ़ रहा है। अगर बच्चों को विदेश में पढ़ाना है तो इसके लिए और ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ेगी। अकांक्षा अह 15 साल की हो गई है। जब वह 18 साल में कॉलेज की पढ़ाई शुरू करेगी, तब उसकी पढ़ाई के लिए बड़ा फंड उपलब्ध होगा।
