स्टॉक एक्सचेंजों में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड में ट्रेडिंग (Trading in Electronic Gold) का कॉन्सेप्ट यूनियन बजट 2021-22 में पेश किया गया था। इसके नियम और शर्तें पहले ही आ चुकी हैं। स्टॉक एक्सचेंजों में गोल्ड में स्पॉट ट्रेडिंग को बढ़ावा देने के लिए यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) में कुछ उपायों के ऐलान किए गए हैं। ये ई-गोल्ड (E-Gold) के लिए हैं। नए फ्रेमवर्क के तहत स्पॉट एक्सचेंजों पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) के फॉरमैट में सेबी में रजिस्टर्ड वॉल्ट मैनेजर्स के जरिए यह ट्रेडिंग होती है।
