Bank Fixed Deposit: इन छह बैंकों ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब ये हैं नई दरें
हाल में बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है
MoneyControl News
अपडेटेड May 09, 2022 पर 10:59 AM
इन छह बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।
Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल में बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।
इन बैंकों ने बढ़ाया FD पर ब्याज
कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में क्रमश: 390 दिन और 23 महीने की अवधि के लिए 30 बेसिस पॉइंट और 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। बंधन बैंक ने जमा पर ब्याज दर को एक साल से 18 महीने और 18 महीने से अधिक की अवधि के लिए दो साल से कम समय वाली FD पर 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एफडी ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी 6 मई से FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।
अब PNB की ये है नई दरें
7 दिन से 45 दिन - सालाना ब्याज दर 2.90 प्रतिशत से 3.00 प्रतिशत तक होती है।
91 दिन से 179 दिन - 3.80 प्रतिशत से 4.00 प्रतिशत
180 दिन से 1 साल से कम- 4.40 प्रतिशत से 4.50 प्रतिशत
1 साल - 5 प्रतिशत से 5.10 प्रतिशत तक
1 से 2 साल के बीच- 5 प्रतिशत से 5.10 प्रतिशत तक
बैंक ऑफ बड़ौदा की 10 करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये के टर्म डिपॉजिट पर ये हैं दरें
7 दिन से 14 दिन- 3.25 प्रतिशत सालाना
15 दिन से 45 दिन- 3.50 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन- 3.50 प्रतिशत
91 दिन से 180 दिन- 3.75
181 दिन से 270 दिन - 4.00 प्रतिशत
271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम- 4.25 प्रतिशत
1 साल - 5.05 प्रतिशत
1 साल से अधिक और 2 वर्ष तक - 5.05 प्रतिशत
2 साल से अधिक और 3 वर्ष तक- 5.10 प्रतिशत
3 साल से अधिक और 5 वर्ष तक- 4.50 प्रतिशत
ICICI Bank 2 कोरड़ से अधिक लेकिन 5 करोड़ से कम की FD पर इतना दे रहा है ब्याज
7 दिन से 14 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 2.75 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 2.75 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.00 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.25 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
290 दिन से 1 वर्ष से कम: जनरल पब्लिक के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
1 साल से 389 दिन: जनरल पब्लिक के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: जनरल पब्लिक के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: जनरल पब्लिक के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.60 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: जनरल पब्लिक के लिए - 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.65 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 वर्ष: जनरल पब्लिक के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 वर्ष तक: जनरल पब्लिक के लिए - 4.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.80 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 वर्ष: जनरल पब्लिक के लिए - 4.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.80 प्रतिशत