सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने फॉर्म 15CA/15CB मैनुअली भरने की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब 15 अगस्त 2021 तक इसे भरा जा सकता है। पहले इसकी डेडलाइन 15 जुलाई 2021 थी। इनकम टैक्स के नए पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए इसको फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है।
आयकर विभाग के नये पोर्टल की शुरुआत 7 जून को हुई थी और पहले ही दिन करदाताओं, कर पेशेवरों और अन्य ने इसके कामकाज में गड़बड़ियों की सूचना दी थी। जिसके बाद आखिरी तारीख बढ़ाने का ये फैसला किया गया।