Get App

अगर आपके किसी नोट में है 786 का अंक, आप हो जाएंगे मालामाल

अगर आपके पास कोई भी नोट है और उसमें 786 अंक लिखा है तो आप घर बैठे लखपति बन जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2021 पर 5:28 PM
अगर आपके किसी नोट में है 786 का अंक, आप हो जाएंगे मालामाल

अगर आपके पास 10 रुपये, 20 रुपये जैसे कोई भी नोट हों और उसमें कुछ खास अंक दर्ज हों तो आप रातों रात घर बैठे लखपति बन जाएंगे।

कई लोगों को नोटों के कलेक्शन का शौक होता है और वे पुराने नोट इकट्ठा करना पसंद करते हैं, जानते हैं सालों पुराने इन नोटों की कीमत क्या होती होगी? जानकर शायद अचंभा हो, लेकिन यह सच है कि कई वेबसाइट इन नोटों को पाने के लिए हजारों, लाखों रुपये खर्च कर देते हैं।

नोट में हो यह खासियत

अगर आपके पास 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 रुपये का कोई भी नोट हो इसमें 786 अंक दर्ज होना चाहिए। अगर ऐसे नोट आपके पर्स या गुल्लक में मिल गए तो समझ जाइये आपकी लॉटरी लग गई। इन नोटों की ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर जाइये और बिक्री कीजिए।

5 और 10 रुपये के ये सिक्के करा सकते हैं 10 लाख की कमाई, जानें कैसे

बता दें कि ई-बे वेबसाइट में रेयर नोटों की बोली लगाई जाती है। इसमें कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है। अगर आपके पास किसी नोट में 786 अंक दर्ज है, तो उसकी बोली लगा सकते हैं। आपके 3 लाख रुपये तक आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल कई लोग 786 अंक शुभ मानते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे नोटों को हासिल करने के लिए लंबी रकम लगाने के लिए तैयार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें