Gold Prices Today : इस हफ्ते सोना 1,000 रुपये हुआ सस्ता, क्या खरीदारी का है सही मौका?

Gold prices today : इस सप्ताह की शुरुआत में नौ महीने का उच्चतम स्तर छूने के बाद भारतीय बाजार में सोने की कीमत  में लगातार दूसरे दिन कमजोरी बनी हुई है। एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर (gold future) इस हफ्ते के हाई से 1,000 रुपये सस्ता हो चुका है। गोल्ड फ्यूचर इस हफ्ते की शुरुआत में 55,250 रुपये के नौ महीने के स्तर पर पहुंच गया था

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 11:33 AM
अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए दावों से जुड़ा डेटा आने के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में कमजोरी रही थी

Gold prices today : इस सप्ताह की शुरुआत में नौ महीने का उच्चतम स्तर छूने के बाद भारतीय बाजार में सोने की कीमत  में शुक्रवार, 23 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन कमजोरी बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) की बात करें तो इस हफ्ते के हाई से गोल्ड फ्यूचर (gold future) 1,000 रुपये सस्ता हो चुका है। गोल्ड फ्यूचर इस हफ्ते की शुरुआत में 55,250 रुपये के नौ महीने के स्तर पर पहुंच गया था। आज गोल्ड फ्यूचर 0.12 फीसदी कमजोर होकर 54,440 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर (Silver future) 0.3 फीसदी बढ़कर 68,750 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया।

क्यों सतर्क हैं ट्रेडर्स

ग्लोबल मार्केट में, हाजिर सोना (sport gold) फ्लैट रहा, क्योंकि ट्रेडर्स दिन के आखिर में आने वाले अमेरिका के इकोनॉमिक डेटा (US economic data) को लेकर सतर्क बना हुआ है। इससे फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के दरों में बढ़ोतरी के रुख का आकलन किया जाएगा।


Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी हो तगड़ी कमाई तो ल्युपिन, TVS में करें खरीदारी और इंडियन होटल्स में करें बिकवाली

Spot gold मामूली बदलाव के साथ 1,792.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका का पर्सलन कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर (PCE data) डेटा आज शाम को आना है, जिससे महंगाई के संकेत मिलेंगे। दूसरी कीमती धातुओं में हाजिर चांदी (spot silver) 0.3 फीसदी बढ़कर 23.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए दावों से जुड़ा डेटा आने के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में कमजोरी रही थी। वहीं, तीसरी तिमाही में इकोनॉमी में मजबूती रही, जो 2.9 फीसदी के पिछले अनुमान की तुलना में 3.2 फीसदी बढ़ी है।

कहां है सपोर्ट, कहां है रेजिस्टेंस

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, अमेरिका के तीसरी तिमाही के उम्मीद से मजबूत आंकड़ों का असर सोना और चांदी पर दिख रहा है। साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम नहीं बढ़े हैं। उम्मीद से बेहतर अमेरिका के इकोनॉमिक डेटा से 2023 में इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी जारी रहने का डर पैदा हो गया है। इससे डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिला और कीमती धातुएं कमजोर हुई हैं। उन्होंने कहा कि बुलियन की कीमतों में आज के सेशन में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। सोने को 54,150-53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट, जबकि 54,620- 54,780 रुपये पर रेजिस्टेंस है। वहीं चांदी को 67,850-67,380 पर सपोर्ट, जबकि 68,920–69,480 पर रेजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।