Small Savings Scheme: सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं का इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ यह लगातर 9वीं तिमाही है जब सरकार ने ब्याज ना बढ़ाकर आम लोगों की अनदेखी की है। 30 जून को केंद्र सरकार ने प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।
अभी तक कितना मिल रहा है ब्याज
इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर 4 से 7.6 फीसदी सालाना के बीच में मिलता है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ी होती है, जिसमें पिछले कुछ महीनों में RBI के उठाए कदमों की वजह से उछाल आई है। ऐसे में यह माना जा रहा था कि सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही में इन योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा सकती है। हालांकि सरकार के फैसले के बाद निवेशकों को में मायूसी है।
RBI ने महंगाई पर अंकुश लगाने के अपने कदमों के तहत अप्रैल से जून के बीच रेपो रेट में 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में आरबीआई अभी रेपो रेट में और बढ़ोतरी कर सकती है।
जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान किस स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर कितना ब्याज मिलेगा, इसे आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं-