LIC Jeevan Tarun Policy : आज कल हर अभिभावक बच्चों की बेहतर शिक्षा पर खास तौर से ध्यान देते हैं। शुरुआती दौर में पढ़ाई लिखाई का खर्च ज्यादा बोझ नहीं होता। लेकिन बाद में इसका खर्च अधिक बढ़ जाता है। लिहाजा कई अभिभावकों को बच्चों के एजुकेशन से समझौता भी करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की शिक्षा के लिए पैसे की कोई कमी न हो, तो हम आपको कुछ ऐसी पॉलिसी बता रहे हैं। जिससे आपके बच्चे का भविष्य चमक जाएगा। बच्चे की पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं आएगी। हम आपको बता रहे हैं LIC की जीवन तरुण पॉलिसी (Jeevan Tarun Policy) के बारे में।
बता दें कि LIC को भारत में भरोसे का दूसरा नाम माना जाता है। इसमें किया गया निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसके जरिए मोटा फंड बनाया जा सकता है। जीवन तरुण पॉलिसी भागीदारी पूर्ण, नॉन लिंक्ड लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है। इस प्लान को बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
इस पॉलिसी में बच्चों को सेविंग और इंश्योरेंस कवर दोनों फायदे मिलते हैं। इसे इस तरह से बनाया गया है कि आप बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए पैसे निकाल सकें। इसमें 20 से 24 साल के दौरान सालाना सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है। बच्चे की उम्र 25 साल होने पर पॉलिसी मैच्योर हो जाती है। अगर पॉलिसी लेते वक्त बच्चे की उम्र 10 साल है तो पॉलिसी 15 साल बाद मैच्योर होगी। आप इस प्लान में अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं। आपको केवल बच्चे के 20 साल को होने तक प्रीमियम देना होगा। इसके बाद बच्चे के 25 साल के होने पर आपको मैच्योरिटी की राशि मिलेगी।
रोजाना 150 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 8.5 लाख रुपये
अगर इस पॉलिसी के तहत प्रीमियम का भुगतान शुरू करते समय आपके बच्चे की उम्र 12 साल है, तो न्यूनतम 5 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ पॉलिसी टर्म 13 साल होगा। यदि रोजाना 150 रुपये बचाते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम लगभग 55,000 रुपये होगा। 8 साल में आपका कुल निवेश 4,40,665 होगा। इस पर आपको 2,47,000 रुपये का बोनस मिलेगा। वहीं, सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होगा। इसके अलावा 97,500 रुपये लॉयल्टी बेनिफिट भी मिलेगा। इस तरह कुल 8,44,500 रुपये मिलेंगे।