Post Office: इस स्कीम में पैसे जमा करने वालों की हो जाएगी मौज, गाड़ी बंगला सब खरीद लेंगे, जानिए कैसे

Post Office: केंद्र सरकार ने दो और तीन साल के लिए टाइम डिपॉजिट स्‍कीम की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। इसमें 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने पर किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है।

Post Office: पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग्स के लिए कई स्कीम हैं। जिसमें FD करने की भी सुविधा शामिल है। बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी आप FD कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट के नाम से यह स्कीम उपलब्ध है। जिसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। फायदा यह है कि यहां बैंक के मुकाबले FD पर ब्याज दर ज्यादा है। पोस्ट ऑफिस की 2 साल की टाइम डिपॉजिट में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

इतना मिलता है रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की इस योजना के तहत एक, दो, तीन या पांच साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। एक साल के निवेश पर 5.5 फीसदी रिटर्न, दो साल के निवेश पर 5.7 फीसदी रिटर्न, 3 साल के निवेश पर 5.8 फीसदी रिटर्न और पांच साल के निवेश पर 6.7 फीसदी रिटर्न हासिल होता है। इस स्कीम में ब्याज सालाना आधार पर दिया जाता है। हालांकि ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है। ऐसे में गाड़ी-बंगला खरीदने के लिए उसी आधार पर निवेश किया जा सकता है। इससे बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सकता है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।

फेडरल बैंक ने ग्राहकों को दिया खास तोहफा, क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख का लाइफ इंश्योरेंस फ्री


स्कीम के फीचर्स

कोई भी सिंगल अकाउंट खोल सकता है।

3 एडल्ट मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खोला सकते हैं।

10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट अकाउंट कम से कम 1000 रुपये से अकाउंट खोला सकते हैं।

अधिकतम राशि जमा करने की कोई लिमिट नहीं है।

इस स्कीम के जरिए 5 साल के निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।