Post Office: अगर आप अपने पैसों को निवेश करना चाहते हैं और सेफ रिटर्न भी पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। इसके साथ ही ढेर सारे फायदे भी मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time deposit scheme) के बारे में। इस स्कीम की खासियत यह है कि आपको बैंक से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस की FD भी कहते हैं। यही वजह है कि लोग बैंक में निवेश करने की बजाय पोस्ट ऑफिस में निवेश करना पसंद करते हैं।
Post Office की स्कीम्स को बेहतर रिटर्न देने वाला माना जाता है। लिहाजा अगर आप निवेश को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। तब ऐसी स्थिति में आपको पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपाजिट स्कीम में निवेश करना चाहिए। टाइम डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसमें आपको कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलता है।
कंपाउंडिंग ब्याज के कारण पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के जरिए आप अपनी जमा की गई रकम को 10 साल में डबल भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको स्कीम में लॉन्ग टर्म के लिए पैसा जमा करना होगा। इसकी वजह ये है कि कंपाउंडिंग का फायदा लॉन्ग टाइम इनवेस्टमेंट में ही मिलता है। मौजूदा समय में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसमें 1 साल की अवधि में 5.5 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है। इसके अलावा 2 साल और 3 साल की अवधि के लिए 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं पोस्ट ऑफिस में 5 साल की अवधि में 6.7 फीसदी के हिसाब ब्याज मिलता है। 5 साल की अवधि में इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत बेनेफिट मिलता है।
कौन खुलवा सकते हैं अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। यही नहीं 3 अडल्ट मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर माता-पिता भी टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें 1,000 रुपये का निवेश कर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं।
जानिए कैसे डबल होंगे पैसे
अगर कोई 1 लाख रुपये की जमा से 5 साल मैच्योरिटी पीरियड वाला टर्म डिपॉजिट खुलवाता है। तब 6.7 फीसदी सालाना की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद वह 1,39,407 रुपये हो जाएंगे। अगर आप टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit scheme benefits) में पैसा लगाते हैं और आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है तो आपका पैसा डबल होने में करीब 10.74 साल यानी 129 महीने लगेंगे।