Post Office की यह स्कीम कर देगी मालामाल, जानिए घर बैठे कैसे उठाएं फायदा

Post Office की टाइम डिपॉजिट स्कीम में Compounding Interest के चलते आपके पैसे डबल हो जाएंगे। इसके लिए सिर्फ 10 साल लगेंगे। इसमें बैंक की FD से भी बेहतर रिटर्न मिल रहा है। इसे पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी कहते हैं। इसमें ब्याज का पेमेंट सालाना आधार पर होता है, लेकिन कैलकुलेशन तिमाही आधार पर किया जाता है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 4:27 PM
कम से कम 1000 रुपये जमा कर करके किसी भी पोस्‍ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुल जाता है

Post Office: बहुत से लोग पोस्ट ऑफिस की तमाम योजनाओं में पैसे जमा करते हैं। यहां स्माल सेविंग स्कीम्स में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। अगर आप भी बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit – FD) करना चाहते हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (Time Deposit - TD) में पैसे जमा कर सकते हैं। इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में अलग-अलग अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्‍याज दर होती । निवेशक को इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

इस स्कीम में सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में 30 बेसिस प्‍वॉइंट तक का इजाफा किया है। य‍ह बदलाव 2 साल और 3 साल के टाइम डिपॉजिट स्‍कीम पर किया गया है। हालांकि 5 साल और 1 साल की टाइम डिपॉजिटळ पर दरें पहले की तरह बनी हुई हैं।

स्कीम की खासियत और फायदे


इसमें स्कीम में और ज्‍वॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा दी गई है। ज्‍वॉइंट अकाउंट में 3 एडल्‍ट हो सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि एक निवेशक कई अकाउंट खुलवा सकते हैं। कम से कम 1000 रुपये जमा करने पर किसी भी पोस्‍ट ऑफिस्‍ में अकाउंट खुलवा सरते हैं। अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। इस स्कीम में 5 साल के लिए किए गए निवेश पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है। अकाउंट को सिक्योरिटी के रूप में रखकर इसके बदले लोन भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में अकाउंट भी ट्रांसफर करा सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम में बेटियां बन जाएंगी लखपति, जानिए नए साल में कैसे उठाएं फायदा

ब्याज दरें

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में अगर आप एक साल के लिए पैसे जमा करते हैं तो आपको 5.50 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.7 फीसदी, 3 साल पर 5.8 फीसदी और 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिलता है।

पैसे हो जाएंगे डबल

अगर कोई 1 लाख रुपये की जमा से 5 साल मैच्योरिटी पीरियड वाला टर्म डिपॉजिट खुलवाता है। तब 6.7 फीसदी सालाना की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद वह 1,39,407 रुपये हो जाएंगे। अगर आप टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit scheme benefits) में पैसा लगाते हैं और आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है तो आपका पैसा डबल होने में करीब 10.74 साल यानी 129 महीने लगेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।