Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने बेटियों के भविष्य के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) है। इस योजना को केंद्र सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था। नए साल के मौके पर आप अपनी बेटी के नाम से इसमें निवेश कर सकते हैं। साल 2023 से आपकी लाड़ली के लखपति बनने की शुरुआत हो जाएगी। आप हर दिन 416 रुपये बचाकर अपनी बेटी के नाम 65 लाख रुपये की मालकिन बना सकते हैं। यह एक लंबी अवधि की स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा निवेश करके आप अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर निश्चित हो जाएंगे।
इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत नहीं होती है। पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितने रुपये की जरूरत होगी। उसी हिसाब से आप निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ नियम शर्तें है। जिसका पालन करना होगा।
सालाना 1.50 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा
ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।
इस योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये जमा करते हैं तो सालाना 36000 रुपये जमा हो जाएंगे। 14 साल बाद 7.6 फीसदी के कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट के हिसाब से 9,11,574 रुपये हुए। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह रकम मैच्योरिटी पर करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप रोज 416 रुपये बचाते हैं तो मेच्योरिटी पर 65 लाख रुपये का फंड हो जाएगा।
टैक्स का भी मिलता है फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है। पहला इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट। दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स नहीं लगता। तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री है।