PPF और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों को फिर झटका, लगातार 9वीं तिमाही में सरकार ने नहीं बढ़ाई ब्याज दर

Small Saving Schemes: केंद्र सरकार ने प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में जुलाई-सिंतबर तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 9:22 PM
लगातार नौवीं तिमाही छोटी बचत योजनाओ की ब्यजा दर में नहीं हुआ कोई बदलाव

Small Saving Schemes: केंद्र सरकार ने प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में जुलाई-सिंतबर तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार नौवीं तिमाही है जब सरकार छोटी बचत योजनाओ की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर 4 से 7.6 फीसदी सालाना के बीच में मिलता है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी बॉन्ड यील्ड से जुड़ी होती है, जिसमें पिछले कुछ महीनों में RBI के उठाए कदमों की वजह से उछाल आई है। ऐसे में यह माना जा रहा था कि सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही में इन योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा सकती है। हालांकि सरकार के फैसले के बाद निवेशकों को अब मायूसी हो सकती है।

RBI ने महंगाई पर अंकुश लगाने के अपने कदमों के तहत अप्रैल से जून के बीच रेपो रेट में 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में आरबीआई अभी रेपो रेट में और बढ़ोतरी कर सकती है।


यह भी पढ़ें- : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ, PM मोदी ने दी बधाई

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान किस स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर कितना ब्याज मिलेगा, इसे आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं-

छोटी बचत योजनाएं अप्रैल-जून 2022 के लिए ब्याज दर
सेविंग्स डिपॉजिट 4.0%
1 साल का सावधि जमा 5.5%
2 वर्षीय सावधि जमा 5.5%
3 साल का सावधि जमा 5.5%
5 वर्षीय सावधि जमा 6.7%
5 वर्षीय रिकंरिंग डिपॉजिट 5.8%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम 7.4%
मंथली इनकम अकाउंट 6.6%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 6.8%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम 7.1%
किसान विकास पत्र 6.9%
सुकन्या समृद्धि योजना 7.6%

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।