SBI ने डिपॉजिट पर 0.90% तक बढ़ाई ब्याज दर, लेकिन ‘खास लोगों’ के लिए है यह सौगात

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, अब 3 से 10 साल तक की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये या उससे ऊपर की जमा पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.60 फीसदी था

अपडेटेड May 10, 2022 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाल में आरबीआई के रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी के फैसले के बाद देश के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी SBI ने अपनी जमा दरों में इजाफा कर दिया है

SBI interest rate on bulk term deposits : हाल में आरबीआई के रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी के फैसले के बाद देश के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी SBI ने अपनी जमा दरों में इजाफा कर दिया है। हालांकि बैंक ने बल्क डिपॉजिट के लिए यह बढ़ोतरी की है। बैंक ने बल्क टर्म डिपॉजिट यानी 2 करोड़ रुपये और उससे ऊपर के डिपॉजिट्स के लिए ब्याज दर में 40 से 90 बीपीएस (यानी 0.40 फीसदी से 0.90 फीसदी तक) तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 10 मई यानी मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं।

3 से 10 साल की जमा पर बढ़ा सबसे ज्यादा ब्याज

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, अब 3 से 10 साल तक की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये या उससे ऊपर की जमा पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.60 फीसदी था।


EPFO: अब नहीं होगी पेंशन की टेंशन, ईपीएफओ ने शुरू की नई सर्विस, पेंशनर्स नहीं होंगे परेशान

वहीं 2-3 साल तक की अवधि के बल्क डिपॉजिट पर 3.60 फीसदी की जगह 4.25 फीसदी ब्याज दर हो गई है। 1-2 साल की अवधि के बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दर 3.60 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दी गई है।

नई जमाओं और रिन्युएबिल पर लागू होंगी नई दरें

46-179 दिन और 180-210 दिन की अवधि वाले बल्क डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि 211 दिन से एक साल से कम अवदि के लिए 3.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

संशोधित दरें नई जमाओं और मैच्योर होने वाली जमाओं के रिन्युएबिल पर लागू होंगी। SBI ने कहा, घरेलू टर्म डिपॉजिट्स पर लागू दरों के आधार पर एनआरओ टर्म डिपॉजिट्स (NRO term deposits) की ब्याज दरों को व्यवस्थित किया जाएगा।

SSY: बेटी के नाम पर खुलवाएं अकाउंट, सिर्फ 250 रुपये करें जमा, लाखों रुपये का होगा फायदा

घट रही है सिस्टम में लिक्विडिटी

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पॉलिसी रेपो रेट में बढ़ोतरी को देखते हुए बल्क डिपॉजिट रेट्स में बदलाव किया गया है। साथ ही, ऐसे संकेत हैं कि सिस्टम में लिक्विडिटी कम हो रही है और आने वाली महीनों की संभावित चुनौतियों को देखते हुए बल्क मनी पर डिपॉजिट रेट बढ़ाकर इससे निबटने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।