Get App

SBI RD vs Post Office RD: सिर्फ 5 साल में 10 लाख बनाने के लिए इतना करना होगा निवेश, कैसे जल्दी पूरा होगा टारगेट

SBI RD vs Post Office RD: आरडी कराने के लिए आप या तो बैंक जा सकते हैं या चाहें तो पोस्ट ऑफिस जाएं। दोनों में आपके लिए कौन बेहतर है, इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 5:47 PM
SBI RD vs Post Office RD: सिर्फ 5 साल में 10 लाख बनाने के लिए इतना करना होगा निवेश, कैसे जल्दी पूरा होगा टारगेट
SBI RD vs Post Office RD: रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक/वित्तीय संस्थान डिपॉजिट्स की दरें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में फिक्स्ड इनकम वाले निवेशकों के बीच रिकरिंग डिपॉजिट्स (RD) को लेकर क्रेज फिर से बढ़ रहा है।

SBI RD vs Post Office RD: रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक/वित्तीय संस्थान डिपॉजिट्स की दरें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में फिक्स्ड इनकम वाले निवेशकों के बीच रिकरिंग डिपॉजिट्स (RD) को लेकर क्रेज फिर से बढ़ रहा है। इनमें निवेश पर न सिर्फ निश्चित रिटर्न मिलता है बल्कि एकमुश्त पैसे जुटाने की चिंता भी नहीं करनी होती है और म्यूचुअल फंड एसआईपी की तरह थोड़ा-थोड़ा करके लंबे समय में बड़ी पूंजी बना सकते हैं।

आरडी कराने के लिए आप या तो बैंक जा सकते हैं या चाहें तो पोस्ट ऑफिस जाएं। दोनों में आपके लिए कौन बेहतर है, इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। मान लेते हैं कि आपको पांच साल में 10 लाख रुपये की पूंजी तैयार करनी है तो कौन बेहतर है, इसका विवरण नीचे दिया जा रहा है।

SBI RD

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में 12 महीने से लेकर 120 दिनों की अवधि का आरडी खाता आप खोल सकते हैं। इसमें हर महीने कम से कम 100 रुपये का निवेश करना जरूरी होता है। बैंक आरडी जमा पर 5.45 फीसदी से 5.65 फीसदी की दर से ब्याज देता है लेकिन सीनियर सिटीजन को 5.95 फीसदी से 6.45 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें