SIP में बच्चों का भविष्य हो जाएगा ब्राइट, 7 साल में बन जाएंगे 50 लाख रुपये, जानिए कैसे

SIP: अगर आप बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो आपके पैसों का इंतजाम करने कई कई तरीके हो सकते हैं। इसमें एक SIP मुख्य तरीका है। जिसमें आप बेहद कम समय में मोटा फंड तैयार कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 4:38 PM
ज्यादा रिटर्न के लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) बेहतर ऑप्शन है।

SIP: आज कल बहुत से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं। उनकी पढ़ाई- लिखाई से लेकर शादी विवाह तक के लिए चिंतित रहते हैं। लिहाजा बहुत से लोग सेविंग करना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। इससे आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में भविष्य को देखकर जितने पैसे हम बचाते हैं। वो उस समय बहुत कम हो जाते हैं। बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने का सबसे बढ़िया तरीका है। उसे अच्छी जगह निवेश किया जाए। ताकि भविष्य में बेहतर रिटर्न मिले। जिससे जरूरतें पूरी की जा सकें।

अगर आप निवेश की शुरूआत कर रहे हैं तो आपको टाइमिंग का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब आपका पैसा बचे। उसी समय से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। निवेश के लिए भी कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। आप जो भी निवेश कर रहे हैं। उसे धीरे-धीरे बढ़ाते रहना चाहिए।

SIP में करें निवेश


अगर आपको ज्यादा रिटर्न चाहिए तो आपके लिए सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) अच्छा ऑप्शन है। आप SIP के जरिए कुछ ही साल में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं इसके लिए आप कम से कम हर महीने 500 रुपये निवेश करना चाहिए। अगर आप हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हैं। तब आप 20 साल में 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। यह कैलकुलेशन औसतन 12 फीसदी के सालाना ब्याज पर किया गया है। अगर आपको 7 साल में 50 लाख रुपये का मोटा फंड बनाना है तो हर महीने 40,000 रुपये निवेश करना होगा। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या अपनी बेटी की शादी के लिए कर सकते हैं।

Post Office की इस स्कीम में पैसे हो जाएंगे डबल, मिलेगा टैक्स में फायदा, न कोई चिंता न कोई झंझट

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

SIP के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि बड़ी रकम से ही निवेश की शुरूआत की जाए। आप 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन SIP के जरिए 500 रुपये का निवेश करना बेहतर रहता है। नियमित रूप से हर महीने 500 रुपये निवेश करने पर 5 लाख रुपये हो जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।