SSY: रिटर्न देने में टॉप स्कीम में शामिल है सुकन्या समृद्धि योजना, जानिए बेटी को कैसे बनाएं लखपति

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है। इस योजना में 15 साल तक पैसे जमा करना होता है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:26 PM
सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना जमा कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद सरकार की ओर से बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) चलाई जा रही है। ये एक बचत योजना (Saving Scheme) है। इस स्कीम के तहत 21 साल तक के लिए अकाउंट खुलता है। इसमें शुरुआत के 15 सालों तक पैसा जमा करना पड़ता। छह साल तक अकाउंट बिना पैसा जमा किए ही चलता है। इस स्कीम में आप सालाना डेढ़ लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं। अगर ज्यादा रिटर्न वाली स्कीम की तलाश है तो सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प है।

7.6 फीसदी सालाना ब्याज

केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेहद पॉपुलर स्कीम है। इस स्कीम के जरिए मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना है। पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम में यह सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम है। यह स्कीम 21 साल में मैच्योर होती है। अगर आप बच्ची के पहले साल में ही यह खाता खुलवाएं तो स्कीम ओपन के बाद 15 साल तक ही निवेश करना होता है। यानी पैरेंट्स की ओर से इसमें 14 साल कांट्रीब्यूट करना होता है। बाकी बचे साल के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना के जरिए बेटी की शादी, पढ़ाई में खर्च जैसी तमाम जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

Gold Prices Today :  महंगाई और मंदी की चिंताओं से सोने की कीमतों में उछाल, जानिए कहां पहुंचे भाव


कितना बना सकते हैं फंड

इस योजना में अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना जमा कर सकते हैं। अगर मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना जो मंथली 12500 रुपये होगा। मान लीजिए अगर यह ब्याज दरें बरकरार रहती हैं और 14 साल तक आप हर साल 1.50 लाख रुपये निवेश करते हैं। इसमें 14 साल में आपकी ओर से 21 लाख रुपये जमा किए गए। जबकि 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से यह रकम 37,98,225 रुपये हो जाएगी। इसके बाद 7 साल तक इस रकम पर 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 63.5 लाख रुपये के करीब होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।