Gold Prices Today :  महंगाई और मंदी की चिंताओं से सोने की कीमतों में उछाल, जानिए कहां पहुंचे भाव

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट नृपेंद्र यादव ने कहा, सोने की कीमत 52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है, जिसे 51,600 रुपये पर सपोर्ट हासिल है। वहीं, चांदी को 58,000 रुपये पर सपोर्ट और 59,800 रुपये पर रेजिस्टैंस है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत के सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से खरीदारी का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है

Gold Prices Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें लगभग फ्लैट बनी हुई हैं। महंगाई और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते इनवेस्टर्स ने पीली धातु से दूरी बना रखी है। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पूर्वाह्न 11 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) में 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 52,248 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.64 फीसदी की मजबूती के साथ 58,863 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड हो रहा है।

टिकाऊ तेजी की संभावना नहीं

कोटक सिक्योरिटीज के वीपी- हेड कमोडिटी रिसर्च रविंद्र राव ने कहा, पिछले कुछ दिनों में सोना तेजी से गिरा है, लेकिन 1800 डॉलर प्रति औंस के आसपास कुछ खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, एफओएमसी मिनट्स और अमेरिका के नॉन फार्म पेरोल डाटा को देखते हुए टिकाऊ तेजी की संभावना नहीं है।


इंडिया में Bitcoin, Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग 87 फीसदी तक घटी, जानिए वजह

कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से खरीदारी का सेंटीमेंट मजबूत हुआ

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट नृपेंद्र यादव ने कहा, अमेरिकी बाजार में छुट्टी के चलते सीमित कारोबार के बीच कल सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती रही। एनर्जी की कीमतों में मजबूती के चलते कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी तरह भारत के सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से खरीदारी का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। सोने की कीमतें 52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं, जिसे 51,600 रुपये पर सपोर्ट हासिल है। वहीं, चांदी को 58,000 रुपये पर सपोर्ट और 59,800 रुपये पर रेजिस्टैंस है।

SWITCH : जितनी गाड़ी चलाओ उतना ही दो प्रीमियम, जानिए इस खास मोटर इंश्योरेंस की खूबियां

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, हमें सोने में एक दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर Gold August को 51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट और 52,500 रुपये पर रेजिस्टैंस बना हुआ है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।