इंडिया में Bitcoin, Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग 87 फीसदी तक घटी, जानिए वजह

CoinGecko के डेटा के मुताबिक, 2 जुलाई को WazirX में 38 करोड़ डॉलर मूल्य की ट्रेडिंग हुई। पिछले साल जुलाई की शुरुआत में इतनी ट्रेडिंग सिर्फ दो घंटे में होती थी

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 10:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगाने का ऐलान इस साल फरवरी में किया था।

इंडिया में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग में बड़ी गिरावट आई है। क्रिप्टोकरेंसीज के तीन बड़े एक्सचेंजों ने यह बताया है। इनमें ZebPay, WazirX और CoinDCX शामिल हैं। इसकी वजह 1 जुलाई से लागू होने वाले टैक्स के नियम हैं।

तीनों एक्सचेंजों ने कहा है कि 1 जुलाई के बाद से डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम में 60-87 फीसदी की कमी आई है। 1 जुलाई से क्रिप्टो ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी TDS लागू हो गया है। CoinGecko और Giottus ने भी ट्रेडिंग वॉल्यूम में बड़ी गिरावट की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : HDFC Bank में HDFC के विलय के प्रस्ताव को RBI की मंजूरी, जानिए कब तक पूरा होगा प्रोसेस


पहले से ही क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम पर दबाव दिख रहा था। क्रिप्टोकरेसीज के प्राइसेज में बड़ी गिरावट और टैक्स की वजह से प्रॉफिट घटने के डर का असर इनवेस्टर्स पर पड़ा। पिछले साल नवंबर में बिटकॉइन का प्राइस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। तब से इसमें बड़ी गिरावट आई है।

CoinGecko के डेटा के मुताबिक, 2 जुलाई को WazirX में 38 करोड़ डॉलर मूल्य की ट्रेडिंग हुई। पिछले साल जुलाई की शुरुआत में इतनी ट्रेडिंग सिर्फ दो घंटे में होती थी। यह जान लेना जरूरी है कि क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे होती है।

WazirX के वाइस-प्रेसिडेंट राजागोपाल मेनने ने कहा, "हालांकि, लंबी अवधि के इनवेस्टर्स अब भी खरीद-बिक्री कर रहे हैं, लेकिन मार्केट मेकर्स और हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स मार्केट से गायब हो गए हैं।" उन्होंने बताया कि ट्रेडर्स ज्यादा पीयर-टू-पीयर ट्रेडिंग कर रहे हैं। वे तथाकथित डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों का रुख कर रहे हैं।

सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगाने का ऐलान इस साल फरवरी में किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट भाषण में कहा था कि क्रिप्टो में निवेश से होने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा, जबकि क्रिप्टो ट्रांजेक्शन पर TDS लगेगा। इस तरह टैक्स के लिहाज से क्रिप्टो को शेयरों और बॉन्ड से अलग माना गया है।

5 जुलाई (मंगलवार) को क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में दिन में साढ़े दस बजे मिलाजुला रुख देखने को मिला। बिटकॉइन का प्राइस 4.78 फीसदी की तेजी के साथ  16,45,000 रुपये चल रहा था। इथेरियम का प्राइस 7.61 फीसदी की तेजी के साथ 93,737 रुपये चल रहा था। Tether का प्राइस 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 81.64 रुपये था। Ripple का प्राइस 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 26.93 रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।