Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के नाम सिर्फ 250 रुपये में खुलवाएं अकाउंट, मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकारी स्कीम है। इसमें निवेश करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है

अपडेटेड Apr 20, 2022 पर 5:09 PM
बिटिया के फ्यूचर का अभी से करें प्लान!

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर साबित हो सकती है। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नाम से पोस्ट ऑफिस या बैंक में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में मोदी सरकारी ने की थी। सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में आपका पैसा हमेशा सुरक्षित रहता है। इसमें टैक्स छूट के फायदे भी मिलते हैं।

जानिए कितनी है ब्याज दर

सरकार ने करीब दो साल से स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहां किया है। अभी 12 महीने के Fixed Deposit पर 5.5 फीसदी, 5 साल की FD पर 6.7 फीसदी, NSC पर 6.8 फीसदी, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी और सीनियर सिटिजन की सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस तरह सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के पहले जानिए कुछ अहम बातें, हो गए हैं बड़े बदलाव


250 रुपये का निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये का निवेश करना होता है। वहीं अधिक से अधिक एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में आपने कम से कम 250 रुपये का निवेश नहीं किया तो जुर्माना लगा दिया जाता है। 50 रुपये जुर्माना भर के फिर से इस अकाउंट को चालू किया जा सकता है। अकाउंट खुलवाने के लिए फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र, जैसे-पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट देना होगा। अकाउंट खोलने के बाद 14 साल तक इसकी किश्‍त भरनी होती है। अकाउंट 21 साल बाद मेच्योर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।