Sukanya Samriddhi Yojana: अब तीन बेटियों के नाम से खुलवा सकते हैं अकाउंट, 183% रिटर्न की गारंटी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी स्‍कीम में करीब 183 फीसदी या 3 गुना रिटर्न मिलने की गारंटी है। इसकी मैच्‍योरिटी 21 साल की है। इसमें 7.6 फीसदी सालाना ब्‍याज मिलता है। इस स्कीम के जरिए हर महीने छोटी राशि जमा करके बेटी के भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 2:39 PM
सरकार बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और फिर शादी के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से समय-समय पर देश की महिलाओं और बच्चियों के लिए कई स्कीम्स चलाई जाती हैं। इन स्कीम्स के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करती है। ऐसे ही बेटियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना ((Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) चलाई जा रही है। स्कीम को केंद्र की मोदी सरकार ने खास बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉन्च किया है। इस स्कीम के जरिए धीरे धीरे कम पैसे जमा करके मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। यह बैंक की FD से अधिक रिटर्न देने वाली स्‍कीम है।

SSY में निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में निवेश कर आप अपने बेटियों का भविष्‍य संवार सकते हैं। यह स्‍कीम 7.6 फीसदी का रिटर्न देती है। अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

तीन बेटियों के नाम खोल सकते हैं अकाउंट


सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत एक ही पर‍िवार के तहत सिर्फ दो बेटियों का ही अकाउंट खोला जाता है। लेकिन अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं तो इस योजना के तहत दो के बजाय तीन बेटियों के लिए अकाउंट ओपेन किया जा सकता है। 18 साल के बाद जिनके नाम से खाता है। वह अपने पढ़ाई और जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। इस योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों को पहले 2 बेटियों के अकाउंट पर ही इनकम टैक्स से छूट मिलती थी। अब इसमें बदलाव कर तीसरी बेटी के लिए भी छूट लागू कर दिया गया है।

Gold Silver Price: खुशखबरी! सोना और चांदी हुआ सस्ता, गहने खरीदने का है प्लान तो जान लें आज का रेट

250 रुपये से कर सकते हैं शुरू

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये जमा करके शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसमें सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करना होगा। इस मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है। सरकार सुकन्या स्मृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। एक फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक पैसे जमा किए जा सकते हैं।

जानिए 183 फीसदी रिटर्न मिलने का कैलकुलेशन

अगर आप इस योजना में हर महीने 10,000 जमा करते हैं या सालाना 120000 रुपये जमा करते हैं तो इस समय मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी सालाना है।

मंथली सालाना निवेश: 10,000 रुपये 120000 रुपये

15 साल में निवेश: 18,00,000 रुपये

मैच्योरिटी पर कुल अमाउंट: 50,92,124 रुपये

ब्‍याज का फायदा: 32,92,124 रुपये

रिटर्न: 183 फीसदी

निवेश का साल: 2022

मैच्योरिटी का साल: 2043

टैक्‍स का भी मिलता है फायदा

सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है। पहला इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट। दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्‍स नहीं लगता। तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्‍स फ्री है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।