SIP में हैं बड़े गुण, झट से बन जाएगा करोड़ों का फंड, जानिए मोटे मुनाफे के टिप्स

SIP के जरिए कोई भी नियमित तौर म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकता है। इसमें निवेश के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें निवेश का जोखिम बेहद कम होता है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 5:11 PM
बाजार की चाल के मुताबिक, निवेश कम या ज्यादा किया जा सकता है।

SIP: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हर कोई सिस्‍टमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (Systematic investment plan –SIP) पर खासतौर से ध्यान दे रहा है। लंबे समय के लिए निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेशकों को कभी निराश नहीं करते हैं। म्यूचुअल फंड में आप एकमुश्त या फिर किश्तों में पैसे निवेश कर सकते हैं। म्‍यूचुअल फंड में निवेश में पूरी तरह पारदर्शी होता है। फंड हाउस के मैनेजर आपका पैसा अलग-अलग स्टॉक में निवेश करते हैं। कितना पैसा किस स्‍टॉक में लगा रहा है। इसकी पूरी जानकारी आप ऑनलाइन देख सकते हैं। म्‍यूचुअल फंड में निवेश पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर होता है। यानी, निवेश में जोखिम रहता है। बावजूद इसके कई ऐसे फायदे हैं जो दूसरे निवेश मिलते हैं।

SIP का फायदा यह रहता है कि निवेशक को एकमुश्त रकम जमा नहीं करनी पड़ती है। अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं। आप इसमें 100 रुपये भी निवेश कर सकते हैं। नए निवेशकों के लिए SIP फायदे का सौदा साबित हुआ है।

आसान है निवेश


म्‍यूचुअल फंड एक ऐसा तरीका है। जिसके जरिए आप किसी भी एसेट क्‍लास में निवेश कर सकते हैं। गोल्‍ड खरीदने का प्‍लान है, तो आपको गोल्‍ड फंड का ऑप्‍शन मिलेगा। इसी तरह, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के लिए डेट फंड, रिएल एस्‍टेट के लिए इंफ्रा फंड जैसे ऑप्‍शन आपको मिल जाएंगे। इतना ही नहीं निवेशक को एक्‍सपर्ट की सर्वि भी मिलती है। दरअसल, स्‍कीम के लिए डेडिकेटेड फंड मैनेजर होते हैं। जो आपके निवेश का मैनेज करते हैं। यानी, एक प्रोफेशनल व्‍यक्ति आपके पैसे को किस जगह, कब और कितना लगाना है, इसका फैसला करते है। जिससे निवेशक को ज्‍यादा से ज्‍यादा रिटर्न मिलता है।

SIP में बच्चों का भविष्य हो जाएगा ब्राइट, 7 साल में बन जाएंगे 50 लाख रुपये, जानिए कैसे

निवेश से पहले करना होगा KYC

SIP में निवेश बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है। म्‍यूचुअल फंड में नो योर कस्‍टमर (KYC) पूरी कर निवेश शुरू किया जा सकता है। KYC के लिए एड्रेस प्रूफ और आईडेंटिटी प्रूफ डॉक्‍यूमेंट्स देने होंगे। आज के समय में मोबाइल ऐप्‍स के जरिए म्‍यूचुअल फंड में निवेश शुरू किया जा सकता है। आपको सिर्फ मंथली निवेश की लिमिट के लिए फंड हाउस को देनी होगी। जिससे कि बैंक से ऑटोमेटिक पेमेंट हो जाए।

10 साल में बन जाएंगे करोड़पति

म्यूचुअल फंड में SIP कम से कम 12 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल जाता है। आप इक्विटी म्यूचुअल फंड में 10 साल का टारगेट रख सकते हैं। इन 10 सालों में निवेश से एक करोड़ का फंड बना सकते हैं। आप वार्षिक स्टेप-अप को 20 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। यानी आप अपने SIP को हल साल 20 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। अगर आप 21000 रुपये हर महीने SIP की शुरुआत करते हैं, तो 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड जमा हो जाएगा।

डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश से जुड़ा फैसला करने से पहले एक्पर्ट से सलाह जरूर लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।