Nithin Kamath के इन 5 टिप्स को करेंगे फॉलो, तो ‘रिटायरमेंट क्राइसिस’ में नहीं फंसेंगे आप

Zerodha’s Nithin Kamath : नितिन कामत ने कहा, यदि क्लाइमेट चेंज (climate change) से हम सभी मौत नहीं हुई तो अगले 25 साल में ज्यादातर देशों के सामने रिटायरमेंट क्राइसिस सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आएगी

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 8:54 AM
नितिन कामत, कोफाउंडर, जिरोधा

Zerodha’s Nithin Kamath : जिरोधा के कोफाउंडर नितिन कामत ने रिटायरमेंट के संकट (retirement crisis) से बचने के लिए हाल में युवाओं को पांच अहम टिप्स दिए हैं।

कामत ने कहा कि अब ज्यादा समय तक जीवन जीने की संभावनाएं बढ़ रही है और रिटायरमेंट की उम्र घट रही है। 20 साल में प्रोफेशनल्स को 30 साल की रिटायरमेंट उम्र का सामना करना पड़ सकता है, जब उनके पास कोई इनकम का सोर्स नहीं होगा।

इस स्थिति को रिटायरमेंट क्राइसिस (retirement crisis) बताते हुए उन्होंने ट्वीट किया, Gen Z (22 वर्ष के आसपास) और यहां तक कि Millennials (23 से 38 वर्ष) रिटायरमेंट की उम्र घटने और मेडिकल के क्षेत्र में विकास के चलते लंबे समय तक जीवन जीने की संभावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। 20 साल में रिटायरमेंट की उम्र 50 और लाइफ एक्सपेक्टैंसी 80 वर्ष हो सकती है। ऐसे में बाकी 30 साल के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा?


PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों की हो गई मौत, फिर भी मिल रहे हैं पैसे, जानिए अब क्या होगा

Zerodha के कोफाउंडर के युवाओं के लिए 5 अहम टिप्स

-उधार देने की कोशिश करने हर व्यक्ति की बातों में आना बंद कर दें और कर्ज लेकर ऐसे सामान नहीं खरीदें जिनकी आपको जरूरत नहीं है।

-जल्द से जल्द सेविंग शुरू कर दें। अपनी सेविंग को FDs/G-Secs और SIPs of index funds/ETFs में डायवर्सिफाई करें। लंबी अवधि में इंफ्लेशन को मात देने के लिए स्टॉक्स संभवतः सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Post Office की इस स्कीम में कोई भी बन सकता है लखपति, जानिए कैसे उठाएं फायदा

-अपने और फैमिली में हर किसी के लिए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (comprehensive health insurance policy) लें। सेहत बिगड़ने पर आर्थिक रूप से तगड़ी चोट लगती है। नौकरी हमेशा नहीं रहती, इसलिए एक अलग पॉलिसी जरूरी है।

-अगर आपके डिपेंडेंट भी हैं तो उनको भी कवर किया जाना चाहिए। पर्याप्त कवर के साथ एक टर्म पॉलिसी खरीदिए।

-सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों को लोन लेने से बचना चाहिए, जो बड़ी समस्या खड़ी कर सकते हैं।

कामत ने कहा, यदि क्लाइमेट चेंज (climate change) से हम सभी की मौत नहीं हुई तो अगले 25 साल में ज्यादातर देशों के सामने रिटायरमेंट क्राइसिस सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।