Jio Financial के सीईओ ने कहा-एआई और फिटनेस स्कोर के साथ ग्राहकों को मिलेगी पर्सनलाइज्ड मनी मैनेजमेंट सर्विस

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ और एमडी हितेश सेठिया ने कहा कि हम जल्द एक फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर लॉन्च करेंगे। यह आपके फाइनेंस के हेल्थ चेकअप जैसा होगा। यह आपके खर्च, आपके कर्ज, प्रोटेक्शन लेवल और टैक्स कंप्लायंस के बारे में बताएगा

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
जेएफएस के एमडी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल न सिर्फ इनटर्नल ऑपरेशन में हो रहा है बल्कि यूजर इंटरफेस में भी हो रहा है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के एमडी और सीईओ हितेश कुमार सेठिया ने कंपनी के प्लेटफॉर्म के लिए महत्वाकांक्षी प्लान के बारे में बताया। न्यूज18 राइजिंग भारत समिट में उन्होंने कहा कि कंपनी के प्लेटफॉर्म को ग्राहकों के लिए एआई-आधारित, पर्सनलाइज्ड फाइनेंशिल हब के रूप में बदलने की योजना है।

प्लेटफॉर्म 24 घंटे डिजिटल असिस्टेंट के रूप में काम करेगा

उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म 24 घंटे डिजिटल असिस्टेंट के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, "जियो फाइनेंस एक एआई पावर्ड फाइनेंशियल पार्टनर के साथ काम कर रही है, जो खास तौर पर आपके लिए हफ्ते में सातों दिन 24 घंटे काम करता है।" उन्होंने कहा कि जेएफएस खुद को इन-हाउस ऑफरिंग्स तक सीमित नहीं रखना चाहती है।


ग्राहक को उसकी जरूरत के हिसाब से ऑफर होगा प्रोडक्ट

सेठिया ने कहा, "अपने खुद के प्रोडक्ट्स के अलावा हमने मशूहर ब्रांड्स के साथ समझौते किए हैं। इसका मकसद लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है, जो उनके लिए हर तरह से सूटेबल हैं।" उन्होंने एक मार्केटप्लेस मॉडल का संकेत दिया, जो थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स ऑफर करता है। पर्सनलाइजेशन पर कंपनी के फोकस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "हम सभी के लिए एक जैसे प्रोडक्ट्स की सोच से आगे की सोच रहे हैं। इसमें अलग-अलग फाइनेंशियल प्रोफाइल और जरूरत वाले लोगों के लिए सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं होगा।"

यूजर इंटरफेस में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

जेएफएस के एमडी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल न सिर्फ इनटर्नल ऑपरेशन में हो रहा है बल्कि यूजर इंटरफेस में भी हो रहा है। अपने बैकग्राउंड, ऑपरेशंस में एआई के पावर का इस्तेमाल करने के अलावा हमने होम पेज पर सीधे लाइफ फाइनेंशियल एजेंट्स की सुविधा दी है। हमने आपकी पूरी फाइनेंशियल लाइफ के लिए सिंगल सेक्योर कमांड सेंटर भी बनाया है।

कंपनी जल्द फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर लॉन्च करेगी

कस्टमर एंगेजमेंट के बारे में बताते हुए उन्होंने कंपनी की रिवॉर्ड स्ट्रेटेजी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "जियो प्वाइंट्स के साथ हमने बहुत-बहुत अनोखा रिवॉर्ड्स एक्सपीरियंस बनाया है।" उन्होंने कस्टमर रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए दो नई चीजों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "हम जल्द एक फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर लॉन्च करेंगे। यह आपके फाइनेंस के हेल्थ चेकअप जैसा होगा। यह आपके खर्च, आपके कर्ज, प्रोटेक्शन लेवल और टैक्स कंप्लायंस के बारे में बताएगा।"

यह भी पढ़ें: AI की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कैसे कमाएं पैसा? दिग्गज इनवेस्टर मधुसूदन केला ने दिया जवाब

कॉस्ट सेविंग्स का कुछ फायदा कंपनी ग्राहकों को भी देगी

उन्होंने एक प्रीमियम ऑफरिंग के प्लान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "हम जल्द एक मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें हम कुछ कॉस्ट सेविंग्स का फायदा अपने मेंबर्स को देंगे। यह वैल्यू हर ट्रांजेक्शन पर मिलेगी।" कंपनी का फोकस कंज्यूमर्स के लिए फाइनेंशियल ईकोसिस्टम बनाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।