IPL media rights auction 2022: जानिये क्या है बेस प्राइस और कितनी ऊंची लग सकती है बोली

जानिये आईपीएल मीडिया अधिकार नीलामी 2022 की तारीख, कार्यक्रम, आधार मूल्य और अन्य विवरण

अपडेटेड Jun 11, 2022 पर 11:35 AM
आईपीएल के मीडिया अधिकार किसे दिए जाएंगे, यह निर्धारित करने के लिए पहली बार ई-नीलामी आयोजित की जा रही है (फाइल फोटो)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India (BCCI) अगले पांच वर्षों (2023-27) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) के मीडिया अधिकारों की ई-नीलामी पर नजरें गड़ाये हुए हैं। इस प्रक्रिया में समय लगेगा, और अंतिम बोली लगाने वाले का नाम का कई दिनों तक खुलासा नहीं किया जा सकता है।

यह पहली बार है जब आईपीएल के मीडिया अधिकार किसे दिए जाएंगे, यह निर्धारित करने के लिए ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। 2017 की बंद बोली के विपरीत ई-नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाताओं को केवल यह तय करना होता है कि एक निश्चित चरण के बाद बोली जारी रखना है या नहीं।

इनीशियल टेंडर डॉक्यूमेंट 10 मई तक खरीदने के लिए उपलब्ध था। बोलीदाताओं को 25 लाख (टैक्स को छोड़कर) के शुल्क का भुगतान करने पर निविदा दस्तावेज दिये गये थे।


बता दें कि प्रत्येक गेम के डिजिटल राइट्स 33 करोड़ रुपये के हैं। टूर्नामेंट के लिए कुल 12,210 करोड़ रुपये और वर्ष के लिए 2,442 करोड़ रुपये देने होंगे। भारतीय उपमहाद्वीप पर आईपीएल के प्रसारण का अधिकार 49 करोड़ प्रति मैच पर निर्धारित हैं। 74 मैचों के साथ पांच साल के टूर्नामेंट की कुल लागत 18,130 करोड़ रुपये या 3,626 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है।

गोल्डमैन ने गंभीर आर्थिक स्थिति के लिहाज से नेटफ्लिक्स की रेटिंग को किया डाउनग्रेड, शेयर में दिखी गिरावट

पांच वर्षों के दौरान कुल 1,110 करोड़ रुपये के लिए दुनिया भर में प्रसारण अधिकार प्रत्येक मैच के लिए 3 करोड़ रुपये हैं। नॉन-एक्स्क्लूसिव राइट्स सेक्टर में विजेता के रूप में बोली लगाने वाले को 18 मैचों (चार प्लेऑफ मैचों सहित) के अधिकार सौंपे जायेगे। इसमें प्रत्येक खेल का आरक्षित मूल्य 16 करोड़ रुपये होगा। नतीजतन पैकेज की कुल लागत 1,440 करोड़ रुपये होगी।

स्टार ने 2017 में बीसीसीआई को 16,347 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इस बार आईपीएल मीडिया अधिकारों की बेस प्राइस 32,890 करोड़ रुपये है। इसलिए बीसीसीआई को इस सीजन में 2017 की राशि से कम से कम दोगुना पैसा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि इस बार विजेता बोलीदाता की नीलामी बोली 35,000 और 40,000 करोड़ के बीच होगी। जबकि अन्य विश्लेषकों को लगता है कि यह बोली 50,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक आईपीएल मीडिया राइट्स की ई-नीलामी 12 जून को सुबह 11 बजे मुंबई में शुरू होगी। बीसीसीआई ने अगले कुछ दिनों में ई-नीलामी जारी रहने की संभावना की अनुमति दी है। इसलिए इसकी कोई समय सीमा नहीं है। नीलामी तब तक चलेगी जब तक सभी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हो जाते

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।