अब ईरान और केन्या में कर पाएंगे बिना वीजा फ्री एंट्री, भारतीयों के लिए शुरू की खास सर्विस

भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब केन्या और ईरान ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की इजाजत दे दी है। यानी, अब भारतीय अपना पासपोर्ट लेकर केन्या और ईरान की यात्रा कर सकते हैं। भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री देशों की गिनती बढ़ती जा रही है। अभी हाल में इस लिस्ट में मलेशिया, थाईलैंड का नाम भी जुड़ा है

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 5:46 PM
अब केन्या और ईरान ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की इजाजत दे दी है।

भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब केन्या और ईरान ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की इजाजत दे दी है। यानी, अब भारतीय अपना पासपोर्ट लेकर केन्या और ईरान की यात्रा कर सकते हैं। भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री देशों की गिनती बढ़ती जा रही है। अभी हाल में इस लिस्ट में मलेशिया, थाईलैंड का नाम भी जुड़ा है। वियतनाम भी इस लिस्ट में जल्द शामिल हो जएगा।

केन्या ने दी भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घोषणा की कि विदेशी टूरिस्टों को को जनवरी 2024 से देश में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। ईरान ने भी 33 देशों के यात्रियों के लिए वीजा की आवश्यकता को माफ कर दिया, जिसमें भारत भी शामिल है। राष्ट्रपति रुटो ने इस बात पर जोर दिया है कि कैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने वीजा प्रोसेस में तेजी लाया है। इससे समय पहले से कम लगेगा और टूरिज्म और इंटरनेशनल संबंधों को बेहतर करने में मदद मिलेगी।


वीजा फ्री सर्विस से ज्यादा टूरिस्ट होंगे आकर्षित

एडमिशन प्रोसेस में तेजी लाने के लिए हाल में बनाए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सरकार की यह योजना है। केन्या की अर्थव्यवस्था ज्यादातर टूरिज्म पर निर्भर है। यह देश अपने विविध परिदृश्यों और अपनी संस्कृति के लिए फेमस है। वीजा की आवश्यकता को खत्म करके, सरकार को अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की उम्मीद है।

ये देश भारतियों को दे रहे हैं वीजा फ्री एंट्री

इसके अलावा ईरान भारत सहित 33 अन्य देशों के यात्रियों के लिए वीजा की आवश्यकता को समाप्त करेगा। इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ाना और दुनिया भर से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। हाल ही में श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया ने भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश देने का फैसला किया था। हेनले एंड पार्टनर्स के 2023 के नए पासपोर्ट सूचकांक के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारक अब 57 देशों की यात्रा बिना वीजा की समस्या के कर सकते हैं। इस सूची में वीजा-मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल सर्विस और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) वाले देश शामिल हैं।

Sensex पहली बार 71000 के पार, निवेशकों की पूंजी ₹2 लाख करोड़ बढ़ी; Nifty ने भी छुई नई ऊंचाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।