पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिख रहा है। इसका असर अब सिर्फ युद्ध वाले इलाके तक सीमित नहीं है। Brent Crude करीब 98.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले करीब 96.57 पर फिसल गया है। वहीं देश में रिटेल महंगाई (CPI) जून में बढ़कर 4.38% हो गई, जो मई में 3.93% थी। यह संकट जितना लंबा खिंचेगा, उसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ सकता है।
