नए साल में जाएं अंडमान निकोबार, सिर्फ 23900 रुपये में मिल रहा है 6 दिन का टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा फिट

IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज 23900 रुपये से शुरू है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 5:56 PM
IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।

IRCTC Tour Package: क्या आप भी नए साल में घूमने का प्लान कर रहे हैं? बजट बहुत ज्यादा नहीं है और देश के अंदर ही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अंडमान निकोबार जा सकते हैं। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। नए साल में अंडमान एंड निकोबार में घूमने का मौसम अच्छा होता है। समुद्र किनारे टहलते हुए वाटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

IRCTC अंडमान का टूर पैकेज

IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज 23900 रुपये से शुरू है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है। इसमें फ्लाइट का कोई खर्च शामिल नहीं है। फ्लाइट आपको अपने आप करानी होगी। ये टूर पैकेज आप कभी भी ले सकते हो, इसमें कोई दिन तय नहीं है।


23,900 रुपये से शुरू है IRCTC टूर पैकेज

IRCTC के टूर पैकज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट शामिल है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23,900 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 52,740 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 30,775 रुपये देने होंगे। अगर तीन व्यक्ति टूर पैकेज लेंगे तो 27,450 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लोकल IRCTC ऑफिस में जा सकते हैं।

Market outlook : लंबी दौड़ के बाद बाजार ने लिया विराम, जानिए 19 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।