IRCTC Tour Package: 10,395 रुपये में करें दक्षिण भारत की यात्रा, 11 दिन के टूर पैकेज में मिलेगी ये सभी सुविधाएं

IRCTC भारत दर्शन (Splendors of India) 'बैंगलोर मैसूर विद दक्षिण दर्शन यात्रा' टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 3:58 PM
IRCTC Tour Package: 10,395 रुपये में करें दक्षिण भारत की यात्रा, 11 दिन के टूर पैकेज में मिलेगी ये सभी सुविधाएं

IRCTC: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) भारत दर्शन (Splendors of India) 'बैंगलोर मैसूर विद दक्षिण दर्शन यात्रा' टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज 10 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा और 20 जनवरी को समाप्त होगा। विशेष 10 रातें 11 दिनों के पैकेज की कीमत स्टैंडर्ड केटेगरी में प्रति वयस्क 10,395 रुपये और कंफर्ट केटेगरी में 12,705 रुपये है। इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी एक 'भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' चलाएगा

टूर पैकेज में मैसूर, बेंगलुरु, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम और तिरुपति शामिल होंगे। ट्रेन मुंबई से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), कल्याण, लोनावाला, चिंचवड़, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, कलबुर्गी और वाडी में बोर्डिंग पॉइंट के साथ शुरू होगी। भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल जाएगी। इस पैकेज की बुकिंग आईटीसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी की जा सकती है।

तारीख - 10 रातें/11 दिन की विशेष ट्रेन 10 जनवरी को मुंबई से रवाना होगी। यात्रा का 20 जनवरी को मुंबई में खत्म होगी।


ये जगह होंगी कवर - मैसूर, बेंगलुरु, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम और तिरुपति।

टूर कॉस्ट: स्टैंडर्ड कैटेगरी के लिए प्रति वयस्क 10,395 रुपये और कंफर्ट कैटेगरी के लिए 12,705 रुपये।

बुकिंग - भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। बुकिंग आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी की जा सकती है।

बोर्डिंग पॉइंट - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), कल्याण, लोनावाला, चिंचवड़, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, कलबुर्गी और वाडी।

डी-बोर्डिंग प्वाइंट - वाडी, कलबुर्गी, सोलापुर, कुर्दुवाड़ी, दौंड, पुणे, चिंचवड़, लोनावाला, कल्याण और सीएसएमटी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।