IRCTC Gujrat Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ फेस्टिव टाइम में गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) गुजरात के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घुमने का जबरदस्त मौका लेकर आई है। आप सस्ते में गुजरात घूम सकते हैं।
29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है टूर पैकेज
IRCTC का गुजरात का पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। ये टूर पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के लिए है। यानी पैकेज लेने वाले टूरिस्ट 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच घूम सकते हैं। आपको गुजरात के अहमदाबाद की फ्लाइट हैदराबाद से मिलेगी। ये टूर पैकेज आपको पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।
ये है गुजरात पैकेज की कॉस्ट
अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 38,350 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 29,650 रुपये देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 28,500 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिल रहा है।
गुजरात में घुमाई जाएंगी ये जगह
टूर पैकेज में लोगों को सोमनाथ, द्वारकाधीश जैसे मशहूर तीर्थस्थल और वडोदरा और राजकोट घुमाया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद के मशूहर शहरों में घुमाया जाएगा। साथ ही टूर पैकेज में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देख सकते हैं।
इस कॉस्ट में फ्लाइट की टिकट, आपके होटल का ठहरना, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है।