Get App

IRCTC/Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी 110 स्पेशल ट्रेन, लगाएंगी 668 फेरे- देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे त्‍योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनें चला रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 3:08 PM
IRCTC/Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी 110 स्पेशल ट्रेन, लगाएंगी 668 फेरे- देखें पूरी लिस्ट

IRCTC/Indian Railways: भारतीय रेलवे त्‍योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनें चला रही है। दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए 110 स्पेशल ट्रेनें (110 New Special Train) चलाई जा रही है। भारतीय रेलवे ने देश के प्रमुख स्‍टेशनों को जोड़ने के लिए कई ट्रेनें चलाई हैं। खास बात है कि ये 110 स्‍पेशल ट्रेन त्‍योहारी सीजन के दौरान 668 ट्रिप लगएंगी।

रेलवे ने ये पूरी तैयारी दुर्गा पूजा के दौरान कर ली थी। अभ नवंबर में प्रमुख त्योहार आने वाले हैं और ज्यादातर लोग त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घर जाते हैं जिससे उस दौरान पर प्रमुख रूट्स पर यात्रियों को बोझ बढ़ जाता है। रेलवे प्रमुख त्‍योहार जिनमें दिवाली और छठ पूजा शामिल है, तब तक स्‍पेशल ट्रेनों के चक्कर लगाएगा।

 

सबसे ज्‍यादा 26 ट्रेनें उत्‍तर रेलवे चला रहा है, उत्‍तर रेलवे की 26 ट्रेनें 312 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किया है। भारतीय रेलवे इस साल दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक 110 विशेष ट्रेनों की 668 फेरे चलाएगा। त्योहारी भीड़ के दौरान बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कोचों की संख्या भी बढ़ा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें