IRCTC टूरिज्म ओडिशा के भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी के लिए 3 रात और 4 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है, जो ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करेगा। इस बात की जानकारी IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। टूर पैकेज के माध्यम से, पर्यटक पुरी, चिल्का में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर, एशिया के सबसे बड़े खारे पानी के लैगून और पक्षियों की विविधता देख सकते हैं। कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
यात्रा कार्यक्रम: दिल्ली - भुवनेश्वर - पुरी - चिल्का - कोणार्क - पुरी - भुवनेश्वर - दिल्ली
यात्रा की तिथियां: 18 नवंबर और 23 दिसंबर।
फ्लाइट नंबर – एरिया
6E 6069 – Delhi – Bhubaneswar
6E 6176 – Bhubaneswar – Delhi.
दिल्ली से 6E 6069 द्वारा 09:55 बजे प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 12:00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और वहां से पुरी जाएंगे। इसके बाद पुरी में होटल में चेक इन करें। शाम को जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वापस होटल पहुंच कर रात का खाना और ठहरना होगा।
दिन 2: पुरी – चिल्का – पुरी
भोजन: नाश्ता और रात का खाना
नाश्ते के बाद सतपदा (चिल्का) लेकर जाएंगे। चिल्का झील में आप नाव की सवारी कर सकते हैं। द्वीपों और इरावदी डॉल्फिन साइट पर घुमाया जाएगा। इसके बाद आपको पुरी वापस लौटाना होगा। यहां आप अल्लारनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां रात का खाना मिलेगा।
दिन 3: पुरी – कोणार्क – पुरी
भोजन: नाश्ता और रात का खाना
नाश्ते के बाद आपको कोणार्क के लिए लेकर जाया जाएगा। यहां आप कोणार्क मंदिर, चंद्रभागा बीच, गोल्डन बीच और बीच मार्केट की घूम सकते हैं।
नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट कर और भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली के लिए वापसी फ्लाइट लेंगे।