Get App

IRCTC में दे रहा है सस्ते में घूमने का मौका, लॉन्च किये भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पूरी के टूर पैकेज

IRCTC टूरिज्म ओडिशा के भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी के लिए 3 रात और 4 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2021 पर 4:19 PM
IRCTC में दे रहा है सस्ते में घूमने का मौका, लॉन्च किये भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पूरी के टूर पैकेज

IRCTC टूरिज्म ओडिशा के भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क, पुरी के लिए 3 रात और 4 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है, जो ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण मंदिरों और पर्यटन स्थलों को कवर करेगा। इस बात की जानकारी IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। टूर पैकेज के माध्यम से, पर्यटक पुरी, चिल्का में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर, एशिया के सबसे बड़े खारे पानी के लैगून और पक्षियों की विविधता देख सकते हैं। कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

यात्रा कार्यक्रम: दिल्ली - भुवनेश्वर - पुरी - चिल्का - कोणार्क - पुरी - भुवनेश्वर - दिल्ली

यात्रा की तिथियां: 18 नवंबर और 23 दिसंबर।

फ्लाइट डिटेल:

फ्लाइट नंबर – एरिया
6E 6069 – Delhi – Bhubaneswar
6E 6176 – Bhubaneswar – Delhi.

दिन 01: दिल्ली – भुवनेश्वर – पुरी

भोजन: रात का खाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें