IRCTC Tour Package: सर्दियों में राजस्थान घूमने का बेस्ट सीजन होता है। आप अगर अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है। राजस्थान परिवार के साथ घूमने के लिए सस्ता और बेस्ट ऑप्शन है। IRCTC पधारो राजस्थान नाम से टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें 8 दिन और 7 रात में जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा। अगर आपको राजस्थान के रंग और लोकल कलाएं देखने का मन है तो यहां आप जरूर घूमने जा सकते हैं।
ये टूर पैकेज 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा। IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम पधारो राजस्थान एक्स रांची रखा रखा हुआ है। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये टूर पैकेज रांची से राजस्थान और फिर रांची तक का है। यानी, ये टूर पैकेज रांची से शुरू होगा। इसमें आपको फ्लाइट से रांची से राजस्थान लेकर जाएंगे। सभी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
IRCTC ने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी है। आप इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं। राजस्थान घुमाने वाले पधारो राजस्थान (Padharo Rajasthan Air Package Ex Ranchi) टूर पैकेज में बुकिंग कराने के लिए IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा। साथ ही आप IRCTC के लोकल ऑफिस में भी बुकिंग करा सकते हैं।
पैकेज की शुरुआत 51400 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी। इसमें आपको आने- जाने के लिए फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास की टिकट मिलेगी। 7 दिन तक ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूरिस्ट व्हीकल की सर्विस मिलेगी। अगर अकेले सफर करते हैं तो आपको 51,400 रुपए चुकाने होंगे। अगर 2 लोग टूर पैकेज लेते हैं तो 40,950 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा। 3 लोगों के लिए 39,350 रुपये देने होंगे। इस कॉस्ट में आपकी फ्लाइट, होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है। इतनी कॉस्ट में आपको राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर जैसे शहर घूमने का मौका मिलेगा।