अगले हफ्ते 26 जनवरी के लॉन्ग वीकेंड पर जाएं थाईलैंड, IRCTC के 6 दिन के बजट टूर पैकेज के लिए देना होगा बस इतना

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है। इस कारण अगले हफ्ते सीधे तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर आप भी इन छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) बेस्ट टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी 24 जनवरी से थाईलैंड का 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
आप अगर अगले हफ्ते घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का बजट में आने वाला थाईलैंड टूर पैकेज ले सकते हैं।

IRCTC: जनवरी महीने का दूसरा लॉन्ग वीकेंड 10 दिन के बाद आ रहा है। अगले हफ्ते 26 जनवरी वाला लॉन्ग वीकेंड है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी इस बार शुक्रवार को है। इस कारण अगले हफ्ते सीधे तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर आप भी इन छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) बेस्ट टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी 24 जनवरी से थाईलैंड का 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। आप अगर अगले हफ्ते घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का बजट में आने वाला थाईलैंड टूर पैकेज ले सकते हैं।

24 जनवरी 2024 से शुरू होगा थाईलैंड का टूर पैकेज

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) बजट में थाईलैंड का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC आपको 24 जनवरी 2024 से थाईलैंड का 6 दिन 5 रात का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। 26 जनवरी वाले वीकेंड पर 2 दिन छुट्टी लेकर आप इस ट्रिप का मजा उठा सकते हैं। ये टूर पैकेज कोलकाता से मिल रहा है। आईआरसीटीसी मुंबई, लखनऊ, कोलकाता से थाईलैंड के लिए टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।


बिना वीजा घूम सकेंगे थाईलैंड

अगर आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड बेस्ट जगह है क्योंकि अब थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री भारतीयों को मिल रही है। थाईलैंड में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यानी, आपको वीजा पहले से लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप जब थाईलैंड के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो वहां पासपोर्ट पर वीजा पर लग जाएगा।

मिलेंगी यह सभी सर्विस

थाईलैंड टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सर्विस दी जाएगी। थाईलैंड का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज दे रहा है। इस पैकेज में थाईलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।

कोलकाता से थाईलैंड टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) कोलकाता से शुरू होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो आपको 56,100 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति जाते हैं तो हर एक शख्स के लिए 49,000 रुपये देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो भी हर एक व्यक्ति के लिए 49,000 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

Medi Assist Healthcare के IPO में पैसे लगाना चाहिए या नहीं, 5 आसान पॉइंट्स में समझें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।