IRCTC train ticket rules: अब बिना आधार लिंक वाले यूजर्स नहीं बुक कर पाएंगे ऑनलाइन टिकट! आज से नया नियम लागू, जानें- डिटेल्स

IRCTC train ticket rules: इंडियन रेलवे ने अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नया सिस्टम आज यानी 5 जनवरी, 2026 से लागू हो गया है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC train ticket rules: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अब जरूरी हो गया है

IRCTC train ticket rules: अगर आप आज यानी 5 जनवरी को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का नया नियम जरूर पढ़ लें। जी हां, 5 जनवरी से एडवांस टिकट बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब इसका फायदा सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने IRCTC वेबसाइट या ऐप पर आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। आज यानी, 5 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

जिन यात्रियों के पास वेरिफाइड आधार कार्ड नहीं है, उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रेलवे रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

नए नियमों के तहत, जिन यूजर्स ने आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, वे 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आधार वेरिफाइड नहीं है, तो आप इस दौरान टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।

29 दिसंबर को IRCTC ने आधार से जुड़े यूजर्स के लिए बुकिंग शेड्यूल अपडेट किया था। इसके मुताबिक आधार वेरिफिकेशन वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि बिना वेरिफाई किए गए यूजर्स शाम 4 बजे के बाद ही बुकिंग शुरू कर सकते हैं। पहले, आधार-वेरिफाइड यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुक कर सकते थे।

लेकिन अब इस समय को 4 घंटे बढ़ा दिया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे ने यह बदलाव इसलिए किया है ताकि कंफर्म टिकट असली यात्रियों को मिले। ब्रोकर या दूसरी गलत संस्थाओं द्वारा इसका गलत इस्तेमाल न हो। उम्मीद है कि इस नए सिस्टम से उन यात्रियों को फायदा होगा जो 60 दिन पहले बुकिंग करते हैं। इससे उनके कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

तीन चरणों में नया नियम लागू


  • पहला चरण (29 दिसंबर, 2025): आधार से जुड़े यूजर्स को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक टिकट बुक करने की अनुमति दी गई।

  • दूसरा चरण (5 जनवरी, 2026): बुकिंग का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिन यूजर्स का आधार लिंक नहीं है, वे शाम 4:00 बजे के बाद ही टिकट बुक कर सकते हैं।

  • तीसरा चरण (12 जनवरी, 2026): बुकिंग का समय और भी बढ़ाए जाने की उम्मीद है, जिससे आधार से जुड़े यूजर्स आधी रात 12:00 बजे तक टिकट बुक कर सकेंगे।

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?

  • आधार को लिंक करने के लिए सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।

  • फिर My Profile में जाकर Aadhaar KYC विकल्प चुनें।

  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।

  • इतना करते ही आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा।

  • इसके बाद OTP भरते ही आपका IRCTC अकाउंट Aadhaar से लिंक हो जाएगा।

ऑफलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं

रेलवे काउंटर पर टिकट बुक करने के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले आधार-वेरिफाइड यूजर्स को सिर्फ 15 मिनट दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 4 घंटे कर दिया गया। अब पूरे 8 घंटे की ऑनलाइन विंडो के साथ आधार-वेरिफाइड यूजर्स को और भी अधिक फायदे मिलते हैं। जनरल रिजर्वेशन के पहले दिन, वेरिफाइड यूजर्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग विंडो को दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जबकि विंडो बुकिंग पहले की तरह ही जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Bihar STET 2025 Result: बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट bsebstet.com पर आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।