IRCTC Vaishno Devi Tour Package: देश में वैष्णो देवी माता के मंदिर की एक अलग मान्यता है। यहां हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने जाते हैं। अभी हाल में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी माता वैष्णो देवी के मंदिर में गए थे। अगर आप वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का तीन दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC के प्लान में आने जाने के लिए ट्रेन टिकट, होटल और आने जाने के लिए कैब की सर्विस मिलेगी। IRCTC वैष्णो देवी का टूर पैकेज दिल्ली से 8,160 रुपये में दे रहा है।
