Get App

फ्री-लुक पीरियड बढ़ाने की तैयारी में IRDAI, बीमा पॉलिसी कैंसिल कराने के लिए मिल सकते हैं 30 दिन

अभी फ्री-लुक पीरियड 15 दिन है। इसका मतलब है कि अगर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बाद ग्राहक को लगता है कि पॉलिसी उसकी जरूरत के हिसाब से नहीं है तो वह उस पॉलिसी को कैंसिल करा सकता है। अभी इसके लिए 15 दिन का समय मिलता है, जो पॉलिसी हाथ में मिलने के बाद शुरू होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2024 पर 11:53 AM
फ्री-लुक पीरियड बढ़ाने की तैयारी में IRDAI, बीमा पॉलिसी कैंसिल कराने के लिए मिल सकते हैं 30 दिन
IRDAI के ड्राफ्ट रेगुलेशन में यह भी कहा गया है कि नॉमिनेशन के बगैर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जारी नहीं की जा सकती।

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने फ्री-लुक पीरियड को बढ़ाकर 30 दिन करने का प्रस्ताव दिया है। अभी यह 15 दिन है। फ्री-लुक पीरियड का मतलब यह है कि पॉलिसी खरीदने के बाद अगर ग्राहक को लगता है कि पॉलिसी उसके लिए सही नहीं है तो वह उसे कैंसिल करने के लिए बीमा कंपनी को कह सकता है। अभी इसके लिए ग्राहक को 15 दिन का समय मिलता है। अगर आईआरडीएआई का प्रस्ताव लागू हो जाता है तो ग्राहक को पॉलिसी कैंसिल कराने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। इस बारे में बीमा नियामक की तरफ से जारी ड्राफ्ट रेगुलेशंस में कहा गया है कि ग्राहक को पॉलिसी मिलने की तारीख से 30 दिन के अंदर उसे कैंसिल कराया जा सकेगा।

फ्री-लुक पीरियड का मकसद क्या है?

अभी कुछ कंपनियां पॉलिसी कैंसिल कराने के लिए 30 दिन का फ्री-लुक पीरियड देती हैं। फ्री-लुक पीरियड का मकसद ग्राहक के हितों की रक्षा है। कई बार ग्राहक को पॉलिसी डॉक्युमेंट पढ़ने के बाद यह लगता है कि यह पॉलिसी उसकी जरूरत के हिसाब से नहीं है। कई बार बीमा कंपनी का एजेंट ग्राहक को पॉलिसी के बारे में ऐसी जानकारियां देता है, जो पॉलिसी डॉक्युमेंट में नहीं होती है। ऐसी स्थिति में ग्राहक खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। ऐसी स्थिति से ग्राहक को उबारना फ्री-लुक पीरियड का मकसद है।

यह भी पढ़े: PAN के इस्तेमाल में बरतें सावधानी, नहीं तो चुकानी पड़ेगी 10,000 रुपये की पेनाल्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें