Gold Silver Price: साल 2026 की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। चांदी जनवरी के अंत में 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अब चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने से ज्यादा करेक्शन कीमतों के मामले में चांदी में आया है। ऐसे में निवेशकों के लिए बड़ा सवाल है कि अब कहां पैसा लगाना बेस्ट है सोना या चांदी? यहां गोल्ड सिल्वर रेशो का फॉर्मूला निवेशकों की मदद कर सकता है। जानिये क्या है ये लाइफ सेविंग फॉर्मूला और आप कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल।
