Get App

क्या PPF में अभी भी है मुनाफा कमाने का दम, जानिए PPF में निवेश के हर फायदे

इक्विटी-डेट इन दोनों से जुड़े निवेश विकल्पों को पोर्टफोलियो में शामिल करके आप जोखिम को कम करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2019 पर 9:45 AM
क्या PPF में अभी भी है मुनाफा कमाने का दम, जानिए PPF में निवेश के हर फायदे

निवेश के हर विकल्प में कई सारे ऐसे पहलू होते हैं जो निवेशकों के लिए समझना जरूरी है, ताकि वो निवेश के फैसले को आसानी से ले सके। इक्विटी-डेट इन दोनों से जुड़े निवेश विकल्पों को पोर्टफोलियो में शामिल करके आप जोखिम को कम करते हैं और मुनाफा बढ़ाते हैं आज सीएनबीसी-आवाज़ के खास शो योर मनी पर Wishfin के CEO & Co-Founder ऋषि मेहरा के साथ सबसे मशहूर निवेश विकल्प- पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF फोकस करेंगें।

PPF पर क्यों करें भरोसा

PPF में मिनिमम निवेश 500 रुपये और अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये होता है

इसके लिए पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खाता खुलेगा

इसके तहत एकमुश्त या किश्तों में निवेश की सुविधा है

1 महीने में 1 से ज्यादा बार निवेश संभव है

PPF में मौजूदा ब्याज दर 7.9 प्रतिशत है

सरकार ब्याज दर की तिमाही समीक्षा करती है

PPF में मिले ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है

PPF में निवेश पर 80C के तहत छूट मिलती है

PPF में 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है

15 साल के बाद 5 साल के लिए खाता बढ़ा सकते हैं

50 रकम 5 साल के बाद निकासी की सुविधा मिलती है

PPF में निवेश पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है

जमा पर 3 साल बाद लोन लेने की इजाजत है

36 महीने में लोन चुकाना जरूरी होता है

माइनर के लिए गार्जियन के तौर पर खाता खोलने की सुविधा भी है

PPF खाता एक बैंक से दूसरे बैंक ट्रांसफर किया जा सकता है

लेकिन खाता दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं

NRI PPF खाता नहीं खोल सकते हैं

मोटी रकम के साथ रिटायरमेंट कैसे?

सवालः मेरी उम्र 32 साल है। मुझे 25 साल के लिए निवेश पोर्टफोलियो बनाना है। मुझे किस पेंशन फंड में निवेश करना चाहिए। पिछले साल से 2000 रुपये का निवेश शुरू किया है। मुझे 10,000 का निवेश और बढ़ाना है।

ऋषि मेहरा की सलाहः आपको रिटायरमेंट के लिए SIP के जरिए निवेश करना चाहिए। मल्टीकैप और मिडकैप फंड को पोर्टफोलियो में जोड़ें। हर फंड में 2,500 की SIP रखिये। 60 की उम्र में 2.43 करोड़ जमा (ब्याज- 12 प्रतिशत पर) हो सकेगा।

रिटायरमेंट के लिए इन फंड में निवेश करें

Kotak Standard Multicap

Aditya Birla Sunlife Equity

Franklin India Prima 

SBI Smallcap

सवालः मेरी उम्र 36 साल है। इसके पहले मैंने कभी बाजार में निवेश नहीं किया है। मुझे रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरू करना है। मुझे 5 करोड़ रुपये के लक्ष्य के लिए निवेश पर सलाह चाहिए।

ऋषि मेहरा की सलाहः आप 5 करोड़ रुपये के लिए 30,000 प्रति माह की SIP शुरू करें। इसके लिए इन फंड में निवेश करें


ICICI Prudential Bluechip
Franklin India Bluechip
Axis Bluechip
SBI Equity Hybrid


मिड-स्मॉल कैप फंड के बजाए इन फंड में खतरा कम है। इंन फंड से 12-15 प्रतिशत सालाना रिटर्न संभव है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें