Bank Holiday on 1 February 2025: क्या शनिवार 1 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे? ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल है। दरअसल, 1 फरवरी 2025 को बजट आना है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला पूर्ण बजट है, जो फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए पूरे 12 महीनों का बजट होगा। ये बजट देश की इनकम और खर्च का लेखा-जोखा देगा। अब देश का बजट आना है, ऐसे में कई ग्राहक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या शनिवार को बैंक खुलेंगे? यहां आपको बता रहे हैं कि 1 फरवरी को बैंकों की छुट्टी होगी या नहीं?
