अगर आपकी इनकम बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट से ज्यादा है तो आपके लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करना जरूरी है। रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। तय समय के अंदर रिटर्न फाइल करने के कई फायदे हैं। आपका रिफंड बैंक अकाउंट में जल्द आ जाएगा। अगर आपको होम लोन या कार लेने की जरूरत पड़ेगी तो आपका लोन अप्लिकेशन जल्द प्रोसेस हो जाएगा। हालांकि, कई टैक्सपेयर्स कुछ वजहों से डेडलाइन के अंदर रिटर्न फाइल नहीं कर पाते हैं। सवाल है कि उनके लिए क्या विकल्प है?
