ITR Filing 2026: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अलग-अलग कैटेगरी के टैक्सपेयर्स के लिए ऑनलाइन ITR फाइलिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इसके बावजूद ज्यादातर सैलरीड लोग वित्त वर्ष 2025-26 का ITR फाइल करने से पहले Form 16 का इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि Form 16 में सैलरी, TDS, टैक्स छूट, डिडक्शन और टैक्स कैलकुलेशन से जुड़ी लगभग सारी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है।
