इस 'ग्रैंड ट्रेवल फेस्ट' में फ्लाइट्स और होटल्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट में डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को अपने बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई का इस्तेमाल करना होगा। इन कार्ड्स के जरिए फ्लाइट्स और होटल्स की बुकिंग करने पर 12 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
यूजर्स ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट के दौरान अगले महीने के त्योहारों के दौरान फ्लाइट्स के टिकट्स बुक कर सकते हैं।

अगर त्योहारों के दौरान घर जाना चाहता हैं या छुट्टियों के दौरान कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप 'ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट' का फायदा उठा सकते हैं। ट्रेवल वेबसाइट इक्सिगो यह मौका यूजर्स को दे रही है। इस ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट में फ्लाइट्स और होटल्स पर 15 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके लिए कंपनी ने बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है।

26 सितंबर तक उठा सकते हैं स्कीम का फायदा

ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट में डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को अपने ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई का इस्तेमाल करना होगा। इन कार्ड्स के जरिए फ्लाइट्स और होटल्स की बुकिंग करने पर 12 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड्स, बॉबकार्ड, एयू बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिगो एयू क्रेडिट कार्ड के जरिए यूजर्स 15 फीसदी तक डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई के यूजर्स भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम का फायदा 26 सितंबर तक उठाया जा सकता है।


त्योहारों के दौरान फ्लाइट टिकट्स पर डिस्काउंट

इक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा, "त्योहारों के दौरान लोग अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। इस फैस्टिव ट्रैवल में इक्सिगो लोगों के सफर का हिस्सा बनना चाहती है। ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट के साथ हम इन ट्रिप्स को आसाना और सस्ता बनाना चाहते हैं। हमने बड़े बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत हम एक्सक्लूसिव डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।" त्योहारों के दौरान फ्लाइट्स के टिकट महंगे हो जाते हैं। ऐसे में इस स्कीम के तहत आप कम कीमत पर टिकट खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Festival Shopping: GST घटते ही AC और TV की सेल में उछाल, 35 फीसदी बढ़ी खरीदारी

अगले महीने हैं कई बड़े त्योहार

यूजर्स ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट के दौरान अगले महीने के त्योहारों के दौरान फ्लाइट्स के टिकट्स बुक कर सकते हैं। 21 अक्टूबर को दिवाली है और 27-28 अक्टूबर को छठ है। ये त्योहार लोग अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। ऐसे लोग इक्सिगो के ग्रैंड ट्रैवल फेस्ट के तहत फ्लाइट्स टिकट पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।