Get App

ये बैंक 500 दिन की FD पर दे रहा है 8.85% का ब्याज, ग्राहकों के पास जबरदस्त कमाई का मौका

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15% का सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक 8.85 फीसदी का ब्याज 500 दिनों की एफडी पर दे रहा है। Jana Small Finance Bank का 500 दिनों की एफडी पर दिया जाने वाला ब्याज SCSS स्कीम यानी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम योजना से अधिक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 9:38 PM
ये बैंक 500 दिन की FD पर दे रहा है 8.85% का ब्याज, ग्राहकों के पास जबरदस्त कमाई का मौका
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15% का सालाना ब्याज दे रहा है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15% का सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक 8.85 फीसदी का ब्याज 500 दिनों की एफडी पर दे रहा है। Jana Small Finance Bank का 500 दिनों की एफडी पर दिया जाने वाला ब्याज SCSS स्कीम यानी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम योजना से अधिक है। अभी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत ग्राहकों को 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

बैंक दे रहा है स्पेशल एफडी

जन लघु वित्त बैंक के एमडी और सीईओ अजय कंवल ने कहा कि बैंक अपनी 5वीं वर्षगांठ पर अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी ऑफर कर रहे हैं। ये ऑफर सिनियर सिटीजन को फायदा पहुंचाएगी। जन लघु वित्त बैंक इस साल 28 मार्च 2023 को अपनी पांचवीं वर्षगांठ मना रहा है। बैंक ने कहा कि विशेष एफडी योजना जन लघु वित्त बैंक के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने घरों या ऑफिस में आराम से एफडी बुक या निवेश कर सकते हैं। स्पेशल एफडी के तहत बैंक 5 साल की एफडी पर आम लोगों को 8.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.85 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Jana Small Finance Bank सीनियर सिटीजन को 8.85% और आम ग्राहकों को 8.15% का सालाना ब्याज दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें