जन स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है 9% का ब्याज, चेक करें किनते महीने की एफडी पर मिल रहा है ज्यादा ब्याज

FD Rates: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे बड़े बैंकों की तुलना में देश में कई लोकल छोटे फाइनेंस बैंक ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये छोटे बैंक ग्राहकों को सेविंग अकाउंट और एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 1:14 PM
बड़े बैंकों की तुलना में देश में कई लोकल छोटे फाइनेंस बैंक ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

FD Rates: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे बड़े बैंकों की तुलना में देश में कई लोकल छोटे फाइनेंस बैंक ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये छोटे बैंक ग्राहकों को सेविंग अकाउंट और एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये छोटे फाइनेंस बैंक सेविंग अकाउंट के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी बंपर ब्याज दे रहे हैं। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jan Small Finance Bank) अपने ग्राहकों को एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

एक साल की एफडी पर मिलेगा 9% का ब्याज

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jan Small Finance Bank) एफडी जमा पर ब्याज दरों में रिवीजन किया गया है। ये ब्याज दरें 2 जनवरी से लागू हो गई हैं। रिवीजन के बाद सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.00 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा, जबकि आम जनता को एक साल के लिए 8.50 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा।


एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

7-14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए जन स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी 3.00% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 15-60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए ब्याज दर 4.25% है। बैंक अब 61-90 दिनों की FD पर 5.0% ब्याज दर और 91-180 दिनों की FD पर 6.5% ब्याज दर दे रहा है। 365 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 8.50 प्रतिशत है, जबकि 181-364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.00 प्रतिशत की ब्याज दर है।

मिलती है गारंटी

एक बैंक ग्राहक के रूप में आपको पता होना चाहिए कि यदि आपका बैंक डिफॉल्ट करता है या दिवालिएपन के लिए फाइल करता है तो आपको 5 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलता है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन यानी DICGC वह संस्था है जो आपको यह रकम देती है। देश के अधिकांश बैंक DICGC के साथ रजिस्टर हैं। DICGC रिजर्व बैंक का बनाया गया संगठन है। अगर आपका पैसा किसी बैंक में जमा है तो आप लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि आपका बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस के लिए रजिस्टर्ड है या नहीं। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक एक छोटा फाइनेंस बैंक है जिसने 28 मार्च 2018 को ऑपरेशन शुरू किया, जिसका हेड ऑफिस बंगलुरु में है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक के जारी लाइसेंस के जरिये ही ऑपरेरट किया जा रहा है।

एक झटके में 17% तक भागा Sula Vineyards का शेयर, 1 साल के नए हाई पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।