Jandhan Account: SBI, Axis बैंक समेत इन बैंकों में है जनधन अकाउंट, घर बैठे चेक करें बैलेंस, ये है बेहद आसान तरीका

अगर आपका जनधन अकाउंट PNB, SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक समेत किसी भी बैंक में है तो जानिए कैसे करें चेक

अपडेटेड Jul 13, 2021 पर 4:24 PM

Jandhan Account::  पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की लहर चल रही है। जिससे कई लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के चलते लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में अगर आपका जनधन अकाउंट है और उसमें बैलेंस चेक करना है तो आप बिना बैंक गए ही घर बैठे अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 9वीं किस्त का कर रहे हैं इंतजार, जान लें बदल चुके हैं ये 5 नियम

बता दें कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantra Jan Dhan Yojana -PMJDY) की शुरुआत अगस्त 2014 में हुई थी। इसका मकसद कम इनकम वाले लोगों को फाइनेंशियली सहायता करके उनको भी फाइनेंशियली मजबूत बनाना है। PMJDY के पीछे यह विचार था कि बैंकिंग, सेविंग, डिपॉजिट, क्रेडिट, इंश्योरेंस और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं के लिए योजना को देश के कई हिस्सों में सुविधाजनक मुहैया कराया जाए।

जानिए अपने सेविंग अकाउंट को जनधन अकाउंट में कैसे बदलें, अकाउंट में मिलती हैं ये खास सुविधाएं

ऐसे में जिन लोगों के पास कोई अन्य बैंक अकाउंट नहीं हैं वो इस योजना के तहत बैंक में अपना अकाउंट जीरो बैलेंस में खुलवा सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। PMJDY अकाउंट होल्डर्स को रुपे कार्ड मुहैया कराया जाता है। इसमें 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए जन धन अकाउंट में 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है।


 जनधन के दुरुपयोग की आशंका निराधार!

जानिए जन धन अकाउंट में कैसे चेक करें बैलेंस

जनधन अकाउंट में आप 3 तरीके से बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसमें आप मिस्ड कॉल के जरिए और दूसरा तरीका PFMS पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक में जाकर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

SBI में मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे करें चेक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए यह सुविधा शुरू की है। कोई भी जनधन अकाउंट होल्डर्स 18004253800 या फिर 1800112211 पर कॉल करके अपना बैलेंस जान सकते हैं। अकाउंट होल्डर्स को अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से इन नंबरों पर कॉल करना होगा।

पंजाब नेशनल बैंक में ऐसे करें चेक

पंजाब नेशनल बैंक में अगर आपका अकाउंट है तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18001802223 या 01202303090 पर मिस कॉल करके SMS के जरिए  अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।

ICICI Bank में कैसे करें चेक

ICICI बैंक के अकाउंट होल्डर्स अपना बैलेंस जानने के लिए 9594612612 पर मिस कॉल दे सकते हैं।

HDFC Bank में कैसे करें चेक

HDFC बैंक में अगर आपका अकाउंट है तो टोल-फ्री नंबर 18002703333, मिनी स्टेटमेंट के लिए 18002703355, चेक बुक मंगाने के लिए 18002703366 पर अकाउंट स्टेटमेंट जानने के लिए 1800 270 3377 पर कॉल कर सकते हैं।

Bank of India में कैसे करें बैलेंस चेक

बैंक ऑफ इंडिया के अगर आप ग्राहक हैं तो 09015135135 पर मिस कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Axis Bank में कैसे करें चेक

एक्‍स‍िस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18004195959 पर कॉल करके अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। वहीं मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए ग्राहक 18004196969 पर कॉल कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।