How SBI pensioners can submit life certificate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पेंशनरों के लिए वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) सेवा शुरू की है। वीडियो सर्विस के माध्यम से पेंशनर्स शाखा में जाए बिना अपने घर में आराम से अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट (SBI) जमा कर सकते हैं। पेंशन पाना जारी रखने के लिए रिटायर होने के बाद सरकारी कर्मचारियों को हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है।
एसबीआई ने नवंबर में ट्विट कर बताया कि पेंशनर्स आसानी से वीडियो जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। अब पारिवारिक पेंशनभोगी भी एसबीआई पेंशन सर्विस मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से फायदा उठा सकते हैं। आपकी पेंशन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India - SBI) में आती है, तो आप इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इस सर्विस के जरिये आप अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है।
वीडियो कॉल के जरिये जमा कर सकते हैं SBI में लाइफ सर्टिफिकेट
- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।
- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।
- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भी समय चुन सकते हैं या Appointment ले सकते हैं।
- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।
- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।
- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।